फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने ड्रेस वितरण के अवशेष धनराशि भुगतान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. घनश्याम चौबे एवं जिला मंत्री धीरज राय ने सत्र 2019-20 के ड्रेस वितरण की 50 फीसदी अवशेष धनराशि भुगतान की मांग सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखा अधिकारी जेएच जैदी से की। वार्ता के क्रम में जैदी ने बताया कि शासन से 75 फीसदी की धनराशि आवंटित की गई थी लेकिन इसी बीच शासन का निर्देश हुआ कि उक्त धनराशि का 25 फीसदी हिस्सा पुस्तक के मद में व्यय की जाए। इसके अनुपालन में ड्रेस के लिए विद्यालयों के खातों में 50 फीसदी धनराशि प्रेषित की गई लेकिन पुन: शासन ने यह निर्देश दिया कि जिस मद के लिए धन आवंटित है उसे उसी मद में खर्च किया जाए। इसके बाद उक्त 25 फीसदी धनराशि जो पुस्तक के मद में खर्च की जानी थी वह संरक्षित है। यह धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष की है लिहाजा इसके भुगतान की अनुमति शासन से लेना अनिवार्य है और इसके लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें