फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : आइसक्रीम खरीदने से नाराज शिक्षक ने छात्र को पीटा, वीडियो वायरल, बीएसए ने बैठाई जांच

Thu, 27 Mar 2025 06:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

छात्र ने आइस्क्रीम खरीद लिया तो गुरूजी का गुस्सा फूट पड़ा और आरोप है कि शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। मामले का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
वार्ड नंबर आठ स्थित कंपोजिट विद्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा क्षेत्र रेवती अंतर्गत रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक छात्र द्वारा आइसक्रीम खरीदने से नाराज एक शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई है। इससे छात्र न सिर्फ सदमे, बल्कि बहवास स्थिति में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


उधर,छात्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र डरा सहमा दिख रहा है। वह बता रहा है कि बर्फ खरीदने गया था, लौटा तो सर जी ने उसे डंडे से मारा। छात्र पीटने वाले शिक्षक का नाम भी बता रहा है।

वायरल वीडियो में छात्र के शरीर पर छड़ी के चोट से बने निशान भी दिख रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वीडियो का संज्ञान बीएसए मनीष कुमार सिंह ने लेते हुए ने कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें