फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिक्षक पर छात्रा को भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक स्कूल पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने गई छात्रा को स्कूल का पूर्व शिक्षक भगा ले गया। पुलिस ने तीन शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी गत 25 फरवरी को दसवीं की परीक्षा देने घर से निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात आरोपी पूर्व शिक्षक समेत छात्रा को भगाने में सहयोग करने वाले दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएचओ आरपी सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें