फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र बैठे अनशन पर

Thu, 25 Feb 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल पूर्वांचल अधिकार मंच के छात्र नेताओं ने स्वकेंद्र परीक्षा की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर बैठे छात्रनेता अतुल पांडेय, राघवेंद्र प्रताप, अभिषेक सिंह एवं प्रशांत मिश्र ने कहा कि स्वकेंद्र की परीक्षा होनी चाहिए और जबतक यह मांग पूरी नहीं हो जाती तबतक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन



छात्रनेता जलालुद्दीन जेडी ने अनशनकारियों को माला पहनाकर आमरण अनशन शुरू कराया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिप्रांत सिंह ने कहा कि छात्र की मांग जायज है। जिसमें प्रमुख रूप से छात्राओं के स्वकेंद्र की व्यवस्था हर हाल में होनी चाहिए। सूबे के शासन की मंशानुरूप छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा की व्यवस्था दी गई है।

 अगर कालेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं के स्वकेंद्र के लिए व्यवस्था नहीं करता है तो जनपद के समस्त छात्र सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

 जिसकी जिम्मेदारी कालेज एवं जिला प्रशासन की होगी। छात्र नेता इरशाद अली ने कहा कि छात्राओं का शोषण करने के कालेज प्रशासन की मंशा को हम छात्र कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर आलोक कुमार सिंह, धनजी यादव, दुर्गेश दूबे, रणवीर सिंह, हिमांशु मिश्र, अभिजीत सत्यम, आशीष पांडेय, पवन, सुजीत, विश्वजीत, राहुल राय, भानुप्रकाश तिवारी , शाश्वत उपाध्याय, विक्की, गौरव उपाध्याय, संतोष, विनोद सिंह आदि शामिल रहे। संचालन अभिषेक दूबे ने किया।
विज्ञापन



 स्वकेंद्र परीक्षा को लेकर टीडी कालेज में चलाए जा रहे आमरण अनशन को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के आजमगढ़ मंडल प्रभारी रौशन सिंह चंदन ने समर्थन दिया। कहा कि छात्र के हक में कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रही है। इस मौके पर उन्होंने प्राचार्य से मांग किया कि तत्काल चार सूत्री मांगों को मानते हुए छात्रहित में आदेश करे। अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस भी छात्र के साथ संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें