फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टीबी क्लीनिक और आयुष चिकित्सक लिख रहे स्पाइन सर्वाइकल का एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे जांच कराने के लिए मरीजों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। मरीजों की हो रही परेशानी को अमर उजाला अखबार मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर अब गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर विजय पति द्विवेदी ने हल्की बीमारी में दवा चलाने की जगह एक्स-रे व सीटी स्कैन जांच लिखने वाले चिकित्सकों पर नकेल कसने को अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है। अस्पताल प्रशासन इसकी निगरानी शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की लापवाही के कारण फिजिशियन लेग व आर्थो चिकित्सक चेस्ट की जांच लिख रहे हैं।
हद तो तब हो जा रही जब आयुष व टीबी क्लिनिक वाले चिकित्सक मरीज को स्पाईन, सर्वाइकल, लेग सहित अन्य दूसरी बीमारियों का एक्स-रे जांच लिख रहे हैं। कई चिकित्सक तो बिना रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के सीटी स्कैन जांच लिख रहे हैं। आयुष चिकित्सक द्वारा बेवजह 30 से 35 एक्स-रे जांचें रोज लिखी जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मनमानी के कारण एक्स-रे कराने को लेकर मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है, रोज मारपीट व हंगामा हो रहा है। जरूरतमंद मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। सीएमएस ने सभी चिकित्सकों को मरीज की अच्छी प्रकार से जांच करने के बाद जरूरी होने पर जांच लिखने का सुझाव दिया है।
वहीं, दूसरी तरफ रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को छोड़ अन्य चिकित्सकों द्वारा एक्स-रे व सीट स्कैन की बिना गंभीर बीमारी के जांच लिखी पर्ची मिलने पर उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उक्त चिकित्सक की जांच बिना रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के सलाह के नहीं होगी। अस्पताल प्रशासन के इस पहल से एक्सरे-व सीटी स्कैन जांच कराने वालों की भीड़ कम होने का अनुमान है। मरीजों की भारी भीड़ जुटने के कारण तमाम परेशानियों के साथ मशीन खराब भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें