फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शार्ट सर्किट से लगी आग, 18 बीघा फसल और तीन झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को आग लगने से 18 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जबकि तीन रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा घर-गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। इस घटना में एक भैंस भी झुलस गई। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मनियर क्षेत्र के छितौनी में बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी आग में सात किसानों की करीब 13 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। किसान खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे कि सुबह 9 बजे शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जलने लगी।
लोग कुछ समझ पाते तब तक छितौनी निवासी जाहिद खान का आठ, राजेश यादव व छोटे लाल का एक, विश्वनाथ यादव का दो बीघा और विक्रम यादव का दस, स्वामीनाथ यादव और विश्वकर्मा यादव का दस-दस कट्ठा गेहूं जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल जांचकर नुकसान की पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड :
उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना ग्राम में बुधवार को दोपहर विद्युत चिंगारी से लगी आग से करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गोपाल सिंह, बलदाऊ शर्मा, गोकुल राम, फूलचंद आदि किसानों के खेतों की फसल जली है। आग की उठती लपटों को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों ने आसपास के ट्यूबवेल को चालू करवाया तथा कड़ी मेहनत के बाद पानी उड़ेल आग पर काबू पाया।
बैरिया: रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर में सुदामा यादव की रिहायशी झोपड़ी में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे तीन झोपड़ियों में रखा घरेलू सारा सामान जल कर राख हो गया। इस घटना में एक भैंस भी झुलस गई, जिसका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर ट्यूबेल चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर चौकी गोपालनगर के दीवान जितेन्द्र यादव, लेखपाल राजू यादव ने नुकसान का जायजा लिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से रामजी यादव के रिहायशी झोपड़ी व करकट में आग लग गई। पड़ोसियों ने समरसेबल चला दिया, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक रामजी के घर में रखा अनाज, कपड़े, गहने व नगदी जल गया। प्रधान प्रतिनिधि जय मिश्रा ने संबंधित लेखपाल को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षतिपूर्ति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें