फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से वार्ता हुआ विफल, क्रमिक अनशन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नवयुवा शक्ति दल के अध्यक्ष शक्ति सिंह द्वारा ग्राम सभा गोविंदपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। इस दौरान अनशन स्थल पर विधायक धनंजय कनौजिया पहुंच आंदोलनकारियों से वार्ता की, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और बातचीत बेनतीजा रहा। आंदोलनकारियों ने चेताया कि मांगे शीघ्र पूर्ण नहीं की गई तो 13 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। गोविंदपुर की विभिन्न जनसमस्याओं की चर्चा करते हुए अनशन कर रहे शक्ति सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत किए गए कार्यों और शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया। काली माता के स्थान से रेलवे बाउंड्री तक मार्ग व नाला निर्माण कराया जाए। आर्मी प्ले ग्राउंड में बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और पूरे ग्राम सभा में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराया जाए। बताया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन अधिकारी संवेदनहीन बने रहे। क्रमिक अनशन में शक्ति सिंह के साथ पंकज सिंह, प्रमोद कुमार, आलोक कुमार, लक्ष्मी कुमार, रामसनेही, सौरभ लाल, संतोष कुमार, बजरंगी, विशाल कुमार, साधुशरण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें