अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान सागरपाली स्थित आरके मिशन स्कूल आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्
- फोटो : BALLIA
बलिया। सबको सम्मान से जीने का हक है। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है वह विकास के पथ पर अग्रसर होता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सागरपाली स्थित आरके मिशन स्कूल में बुधवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी यह बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि गलतियों से सीख लेना चाहिए। बच्चों ने अपनी जिज्ञासा भी शांत की।
उन्होंने कहा कि गलत आदतों की शुरुआत छोटी उम्र में होती है और यह जिंदगी भर सात रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना जरूरी है। ज्ञान के अभाव में मानव से गलतियां होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को कानून की भी जानकारी दी जानी चाहिए। जानकारी होने पर वे अपराध से बचेंगे। किसी अपमान नहीं करना चाहिए। धर्म और जाति पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। मोबाइल फोन और इंटरनेट का गलत उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, तेज गति में बाइक नहीं चलाने और दूसरों की गलती पर कभी नहीं हंसने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि पुस्तकों को अध्ययन, ध्यान और योग से मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है। किसी भी तरह का अपराध हो रहा हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें। बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि करीब 36 लाख की आबादी वाले जिले में कानून व्यवस्था संभालने के लिए जिले में महज 1500 पुलिसकर्मी हैं। ऐसे में अपराध पर नियंत्रण के लिए जरूरी है कि लोग पुलिस का सहयोग करें।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस ?- फोटो : BALLIA