फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तो ताजिया रखी जाएगी और न गणेश जी की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोरोना के चलते इस वर्ष न तो ताजिया जुलूस निकलेगा न ही ताजिया रखी जाएगी। गणेश की प्रतिमाएं भी नहीं रखी जाएंगी। बैरिया थाने में हुई शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्णय कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। ताजिया जुलूस व चौक पर ताजिया रखने से भीड़ जुटेगी और भीड़ से संक्रमण बढ़ने का खतरा है। इसलिए मुस्लिम समाज के लोगों को जो कुछ भी कार्यक्रम या इबादत करना है वे लोग घरों के भीतर ही करेंगे। इसी तरह तरह हिंदू समाज के लोग भी गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक जगह पर गणेश जी की प्रतिमा नही रखेंगे। हिंदू समाज के लोग जो कुछ पूजा अर्चना करेंगे घर के भीतर करेंगे। किसी को भी शासन की मंशा के विपरीत कार्य नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में एसडीएम के अलावा एसएचओ संजय त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान विनोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें