फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ीबड़ागांव टीम ने लखनऊ को रौंदा

Tue, 31 Jan 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Tribune
विज्ञापन
क्षेत्र के सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव में चल रहे शिवकुमार सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मंगलवार को ताड़ीबड़ागांव ने लखनऊ को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। लखनऊ ने टास जीतकर ताड़ीबड़ा गांव की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में ताड़ीबड़ा गांव की टीम ने रवि सिंह के शतक के बदौलत चार विकेट पर 180 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 16 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथिउमाशंकर सिंह ने विजेता टीम को 25 हजार नगद और शील्ड तथा उपविजेता टीम को शील्ड एवं 12 हजार रुपये नकदी देकर सम्मानित किया।


फाइनल में नाबाद 116 रन बनाने वाले ताड़ीबड़ा गांव के खिलाड़ी रवि सिंह को मैन ऑफ  द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के मुकेश सिंह, ब्रजेश सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका में मैनुद्दीन अंसारी, रघुधन प्रसाद तथा कमेंटेटर के रूप में राजेश, अभिषेक रहे। जबकि स्कोरर के रूप में प्रदीप, राजीव व अशरफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें