फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायत सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया था लेकिन अभी तक सचिवों की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शैलेश ओझा ने कुछ दिनों पहले गड़वार ब्लॉक के चार गांवों रामपुरभोज, अरईपुर, बाराबांध व सिकटौटी का निरीक्षण किया था। सत्यापन में कई कमियां सामने आई। रामपुरभोज में सामुदायिक शौचालय का बाहर से ही रंगाई-पुताई कर जियो टैग कराया मिला। जबकि अभी दरवाजा व फर्श से लेकर टाइल्स व जलापूर्ति आदि तक का कार्य कार्य अधूरा है। इतना ही नहीं उसे पूर्ण बताने के बाद भी हैंडओवर नहीं किया गया। इसी तरह बाराबांध व अरईपुर में भी सामुदायिक शौचालय के निर्माण में भी लापरवाही मिली। सिकटौटी में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य तो शुरु ही नहीं मिला। यहां पंचायत भवन का कार्य भी अधूरा मिला था। श्री ओझा ने इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को दी दी। रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने उक्त चार गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा था लेकिन अभी तक किसी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। डीपीआरओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में कमियां आने पर संबंधित सचिवों को नोटिस जारी किया गया था। स्पष्टीकरण के लिए एक मौका दिया गया है, इसके बाद भी अगर नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें