फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 33 व कुंभ स्पेशल 11 घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महाकुंभ व कोहरे के कारण छपरा वाराणसी रूट पर ट्रेनें दो से 26 घंटे बिलंब से चल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों व कुंभ स्पेशल पर कोहरे का जबरदस्त असर है। वहीं, कुंभ को देखते हुए रेलवे बोर्ड प्रयागराज की तरफ जाने वाली एक जोड़ी ट्रेन को निरस्त भी कर दिया गया है। यात्रियों को भीषण ठंड में ट्रेन की प्रतीक्षा से लेकर सफर करने तक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 12562 न्यू दिल्ली- जयनगर स्वतंत्रता सेनानी समय से 33 घंटे बिलंब से दूसरे दिन दोपहर दो बजे के बाद पहुंची। 05126 प्रयागराज - छपरा कुंभ स्पेशल 10.13 घंटे, 05128 झूंसी - छपरा कुंभ स्पेशल 11 घंटे, 05158 झूंसी- छपरा कुंभ स्पेशल 4.21 घंटे, 14017 रक्सौल- आनंद बिहार टर्मिनल 10 घंटे, शुक्रवार को दिल्ली से चलने वाली 12562 न्यू दिल्ली- जयनगर 16 घंटे बिलंब से सुबह की जगह भोर में 3 बजे पहुंचेगी। 15160 दुर्ग- छपरा एक्सप्रेस 8.17 घंटा, 11061 मुबई- जयनगर सात घंटा, 05158 झूंसी- छपरा जंक्शन 11 घंटा, 05130 झूंसी -छपरा पांच घंटा, 15160 दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस 10 घंटे, 11034 दरभंगा- पूना एक्सप्रेस छह घंटा बिलंब से पहुंची। ट्रेनों के बिलंब होने से उसमें यात्रा करने वाले यात्री भूख के कारण परेशान हो उठे थे। फेफना निवासी मनोज गुप्ता ने बताया की दिल्ली से आ रहा हूं। ट्रेन 18 घंटा से अधिक लेट होने से चार सौ का बिस्कुट, नास्ता व पानी पी गया। कुंभ के कारण ट्रेन रेंग कर चल रही थी। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें