फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद ने आजीवन किया वंचितों के लिए संघर्ष

विज्ञापन
रामपुर दीघार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युव? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। रेवती क्षेत्र के रामपुर दीघार गांव की मठिया में युवा चेतना की ओर से शुक्रवार को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी जी महामानव थे। उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी का विचार था कि रोटी भगवान है और रोटी उपजाने वाला किसान भगवान से भी बढ़कर है। स्वामी जी ने वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जमींदारों से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों-मजदूरों के साथ सिर्फ धोखा किया है। हमारा संगठन 2022 में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के लिए संकल्पित है। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर किसान-मजदूर शोध संस्थान और कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग भारत सरकार से की। अध्यक्षता पिंटू पांडेय और संचालन विनोद पांडेय ने किया। संत पांडेय ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय राय मुन्ना, राजकिशोर पांडेय, रामसेवक पांडेय, राहुल पांडेय, सहजानंद पांडेय, मोहन सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, सुभाष पांडेय, नरोत्तम बागी, गुड्डु सिंह, उमेश पांडेय, कृष्ण मोहन पांडेय, किशुन पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें