बलिया। बेरोजगारी के जिस सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी को बाय-बाय कह सपा की साइकिल पर सवारी करने का फैसला लिया, बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने उस पर तंज कसा है। खपड़िया बाबा आस्रम पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो उन्हें समाज कल्याण और उद्योग मंत्री बना दिया था। अब वो अपने परिवार के लिए रोजगार चाहते हैं। परिवार के लिए रोजगार मतलब दुकान नहीं, बल्कि नेतागिरी, विधायक और एमपी का टिकट चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि पिछड़ी जाति के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़े समाज के साथ धोखा और विश्वासघात कर रहे हैं। अपने परिवार और खानदान को राजनीति में लाने के लिए इस तरह का नुख्सा लेते हैं। इस तरह मुलायम सिंह के परिवार में सभी एमपी और एमएलए है, उसी तरह स्वामी प्रसाद मौर्य भी चाहते है कि मेरा बेटा, बेटी, बहू, दामाद सब लोग एमपी और एमएलए हो जाएं। ऐसा भाजपा की संस्कृति में संभव नहीं है।