फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के बहदुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के बाद रोते-बिलखत? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के बहदुरा गांव में शनिवार को नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बहदुरा निवासी शशिकांत गोंड की पत्नी मनीषा (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। परिजनों की माने तो मनीषा की तबीयत कुछ महीने से खराब चल रही थी। जिसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। लेकिन आज अचानक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल किया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली है। मायके वालों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें