फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुशील ने घटना के वक्त किया था व्हाट्सएप बोला- उसे जहरीला इंजेक्शन लगाया जा रहा

सार

वाराणसी में सुशील यादव की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें व्हाट्सएप वॉयस मैसेज वायरल होने से सनसनी फैल गई है। परिवार ने साजिशन हत्या की शिकायत दी है और क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव निवासी मृतक सुशील कुमार। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया / चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव के बंजारी स्थान निवासी सुशील यादव 28 वर्ष की चेन्नई से बुलाकर वाराणसी में हत्या कर दी गई थी। शव बुधवार को वाराणसी जंक्शन के रेलवे ट्रैक पर मिला था। सुशील ने घटना के वक्त अपने साथी को व्हाट्सएप किया था। उसने बताया कि उसे जहरीला इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
घटना के बाद से मृतक की मां राजेश्वरी देवी, बड़े भाई सुनील यादव, बहन सोनम कुमारी एवं सुमन देवी समेत पूरा परिवार शोकाकुल है। परिजनों ने तीन लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने की तहरीर जीआरपी वाराणसी जंक्शन को दी है। सुशील के बड़े भाई सुनील यादव ने बताया कि सुशील विगत 18 जुलाई को चेन्नई गए थे।
विज्ञापन

हत्या के ठीक पहले युवक ने गांव के एक साथी को वाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर अपने साथ हो रही मारपीट और कुछ लोगों द्वारा उसे जबरन जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या किए जाने की बात बताई थी। उक्त वायस मैसेज अब पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को सरयू किनारे दाह संस्कार किया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें