फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ के पानी में नष्ट फसलों का तेज हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया: बाढ़ प्रभावित इलाके में फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए कृषि विभाग व राजस्व की टीम को लगाया गया है। जिले में गंगा, सरयू व टोंस नदी की बाढ़ में नदी तटीय इलाकों में किसानों का काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गंगा तटीय इलाकों में किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। वहीं सरयू किनारे भी किसान ने अपनी फसलों की बोआई लगभग पूरी कर ली थी लेकिन दोनों नदियों में बाढ़ आने के बाद उनकी फसल नष्ट हो गई। सबसे अधिक नुकसान तहसील सदर, बैरिया, बांसडीह व सिकंदरपुर में हुआ है। सर्वे के आधार पर मुआवजा और कृषि बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। प्रशासन की तरफ से तहसीलों से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ में नुकसान फसलों के सर्वे का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।इसके लिए कृषि विभाग व राजस्व की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें