फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सज रहा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, वर्चुअल लोकार्पण के लिए तैयारियां जोरों पर, दीवारों पर रंग-रोगन

Sun, 18 May 2025 05:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर साज-सज्जा का कार्य जोरों पर है। दीवार पर रंग रोगन किया जा रहा है इसके साथ ही पूरे परिसर में व्यवस्थाओं को चुस्त किया जा रहा है। बता दें कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन में इसका चयन हुआ है और इसके तहत विकास कार्य जारी है। 
विज्ञापन
स्टेशन की दीवार पर बनाए गए चित्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के तहत चयनित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर हुए विकास कार्यों का प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियां होने लगी हैं। वर्चुअल लोकार्पण के मुख्यातिथि कौन होंगे इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। रेल जनसंपर्क विभाग का कहना है कि पीएमओ कार्यालय से निर्धारित करेगा कि कौन मुख्यातिथि होंगे। मंगलवार तक स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन


रेल प्रशासन कीरोर से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन काली मां की मंदिर के सामने तहबाजारी के लिए दुकान लगवाई गई है। उक्त दुकानों को रविवार को आरपीएफ के उपनिरीक्षक ने जीआरपी के पुलिस कर्मियों के साथ दुकानदारों से 22 मई तक के लिए खाली करने को कहा है। इससे दुकानदार तिलमिलाए हुए थे कि तहबाजारी का पैसा देते हैं।

फिर दुकान उजाड़ने और फिर बनाने में नुकसान हो रहा है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट खिड़की हाल में महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों का चित्र बनाया जा रहा है। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें