फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की सुरभि ने आजमगढ़ की रंजना को दी पटकनी

विज्ञापन
चिलकहर क्षेत्र के पांडेयपुर में आयोजित अंतर जनपदीय दंगल प्रतियोगिता में दांव-पेच दिखाती महिला प - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
चिलकहर। क्षेत्र के पांडेयपुर (ताखा) में अंतरजनपदीय कुश्ती दंगल का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें कुल 30 छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। कुश्ती देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ लगी रही। बलिया की महिला पहलवान सुरभि ने आजमगढ़ की रंजना का हराकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

पांडेयपुर ताखा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। विभिन्न जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने अपना दांव पेच आजमाया। मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी संजय सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई। अश्वनी पहलवान, प्रमोद पहलवान, मृत्युंजय पहलवान की कुश्ती बराबर रही। वाराणसी के अशोक और बलिया के प्रद्युमन की कुश्ती भी बराबर रही। महिला पहलवान बलिया की सुरभि ने आजमगढ़ की रंजना को पटकनी देकर खूब वाहवाही लूटी। सबसे रोचक कुश्ती जिला केशरी बलिया अभिषेक पांडेय और राहुल पहलवान वाराणसी के बीच हुई। काफी देर के बाद भी बराबरी पर छूटी। इस कुश्ती को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा। अधिकांश कुश्ती बराबरी पर रही। इससे पहले हाथी, घोड़ों और ऊंटों से सुसज्जित जुलूस पांडेयपुर ताखा अखाड़ा पर पहुंचा। आयोजक श्रीपति पहलवान, उमेश यादव ने अतिथियों को साफा बांधकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका प्रभुनाथ पहलवान और बबलू ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें