फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मार्गों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से राज्य सड़क निधि के तहत जिले के आठ मार्गों के चालू कार्यों हेतु लैप्स धनराशि के सापेक्ष एक करोड़ 50 लाख 14 हजार रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त की गयी है।
विज्ञापन

इन आठ मार्गों में रामरती बालिका विद्यालय नई बस्ती सम्पर्क मार्ग, संसार टोला से ओझा छपरा सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कार्य, मुरली छपरा काली मंदिर से मौर्या डेरा के पास तक सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कार्य, बालक बाबा मठिया सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड के निर्माण का कार्य, भाला बाबा कुटी के सम्पर्क मार्ग का सीसी रोड का निर्माण कार्य, स्वामी परमानन्द कुटिया पोखरा नई बस्ती सम्पर्क मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कार्य, कैथवली से असेगा तक मार्ग के निर्माण का कार्य तथा ग्राम नारायणपुर में राम पुकार बिन्द के घर से आसचौरा मोड़ तक के मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जाए। यह भी निर्देश दिया है कि कार्यों को तीव्र गति से कराकर निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें