फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। जून माह के प्रथम सप्ताह में हुए दो पक्षों में भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर नगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट सहित घर में घुसकर अश्लील हरकत करने तथा आभूषण आदि छीनने के मामले में छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कस्बे में पांच जून को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई थी, इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष की रुखसार की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। दूसरे पक्ष से नूरजहां ने भी पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। विपक्षियों पर भूमि विवाद में मारपीट करने, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने, मारपीट के दौरान आभूषण छीन लेने का आरोप लगाते हुए अर्जी दाखिल की। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पुलिस को पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय की तहरीर पर नगरा पुलिस ने 29 जुलाई को उक्त घटना में शामिल दो महिलाओं सहित छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें