फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिठाई की दुकान पर पूर्ति विभाग का छापा, 19 सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को रसड़ा में एक मिठाई की दुकान पर छापा मार कर 19 घरेलू गैस सिलिंडरों को बरामद किया है। टीम ने बरामद सिलिंडरों को डुमरी इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कवायद शुरु कर दी है। पूर्ति विभाग की इस कार्रवाई घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि गोपनीय जानकारी मिली थी कि रसड़ा के कोटवारी मोड पर स्थित बेबी स्वीटस् द्वारा घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चार सदस्यीय टीम गठित कर छापे का निर्देश दिया गया। बुधवार को टीम ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान मौके से 19 घरेलू सिलिंडरों के अलावा तीन व्यवसायिक सिलिंडर बरामद किए गए हैं। इस दौरान दुकान के मैनेजर ज्ञान पांडेय ने टीम को बताया कि घरेलू सिंलिंडरों के उपयोग के बारे में दुकान के संचालक आशीष गुप्ता पुत्र प्यारेलाल गुप्ता निवासी ठाकुरबाड़ी, रसड़ा जानकारी दे सकते हैं। टीम ने दुकान संचालक से संपर्क किया तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद टीम ने सिलिंडरों का तौल कराकर इंडेन के नजदीकी डीलर को सिलिंडर सुपुर्द कर दिया। साथ ही दुकानदार द्वारा पेट्रोलियम गैस प्रदाय वितरण विनियम आदेश-2000 का उल्लंघन मानते हुए मिठाई कारोबारियों के खिलाफ एलपीजी, आपूर्ति और वितरण अधिनियम की धारा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए पूर्ति अधिकारी को अपनी संस्तुति दी है। पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कार्रवाई की अनुमति के लिए जिलाधिकार को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। छापा मारने वाली टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संजय यादव, पूर्ति निरीक्षक गुफरान, अमित सिंह और पूर्ति लिपिक अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें