फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समर कैंप का हुआ समापन

विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह इंटर कालेज परिसर में चल रहे समर कैंप के दौरान उप​​​स्थित अति​थिगण व अन्य। आयो
विज्ञापन
बलिया। शहर के कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को ग्रीष्मकालीन संगीत प्रशिक्षण का समापन प्रतिभागी बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से पं. पारसनाथ उपाध्याय स्मृति न्यास के बैनर तले म्यूजिक प्लानेट अकादमी के निदेशक डॉ. अरविंद उपाध्याय के निर्देशन में यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र पोतस्यायन जिला प्रोबेशन अधिकारी व विशिष्ट अतिथि जिला चिकित्साधिकारी डॉ. एके उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर नृत्य पेश किया। प्रस्तुतियों पर हॉल करतल ध्वनियों से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि ने बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि बच्चों के हुनर को निखारने का यह अच्छा माध्यम है। इस मौके पर प्रो. गणेश कुमार पाठक, प्रो. फूल बदन सिंह, कुंवर सिंह, प्रो. रामकुमार सिंह, महाप्रसाद चौबे आदि मौजूद थे। संचालन सुनील यादव ने किया। आभार संस्था की अध्यक्ष जया उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें