फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व प्राचार्य ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त

Wed, 24 Feb 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वकेंद्र परीक्षा कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के छात्रनेताआें को एसडीएम और प्राचार्य ने जूस पिलाकर बुधवार को अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। बेमियादी अनशन के समर्थन में रानीगंज बाजार बंद रहा।  इस दौरान छात्रों ने जुलूस निकालकर बाजार में भ्रमण किया और कालेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।


अनशनरत छात्र नेता के समर्थन में सैकड़ों छात्राएं पहुंची और मंच पर बैठ गईं। स्थिति गंभीर देख एसडीएम बैरिया देवेश गुप्त और सीओ बैरिया त्रयंबक दुबे के साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य अनशन स्थल पर पहुंचे। वहां एसडीएम और प्राचार्य ने आंदोलित छात्रों को काफी समझा-बुझाया और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कहा कि स्वकेंद्र परीक्षा की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की जाएगी और प्रयास होगा कि परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र हो। साथ ही अन्य मांगों को भी मानने का आश्वासन दिया गया।

काफी मान-मनौव्वल के बाद छात्रों ने आंदोलन को रोकने का निर्णय लिया। एसडीएम देवेश गुप्त और प्राचार्य डॉ. अशोक पांडेय ने महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

 इस मौके पर सुदिष्टपूरी महाविद्यालय के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, अनुज कुमार यादव, गजेंद्र मौर्य, दीपक शर्मा, अखिलेश चौरसिया, अंगद यादव, रीतेश सोनी, करन सिंह, शशिभूषण यादव, रोहित सिंह, मुन्ना यादव, संजीव राम, रोशन श्रीवास्तव, पंकज चौरसिया, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें