फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक ही दिन में छात्रों को देनी पड़ेगी दो परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रधान संगठन बोले सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय



निर्वतमान ग्राम प्रधानों और प्रमुखों को पंचायतों में प्रशाासक बनाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सरकार का निर्णायक फैसला बताया। रमेश मैखुरी ने फैसले के लिए सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि निवर्तमान क्षेत्र पंचायत और निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन




भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि सरकार ने यह फैसला पंचायत राज एक्ट के तहत ही लिया है। इससे लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई क्षेत्र पंचायत ग्राम पंचायत को मजबूती मिलेगी और केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सारी आम जनमानस के हितों के निहितार्थ कार्य किए जाएंगे। वहीं देवाल में ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान संघ ने इसे सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताया। ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू व प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने उन्हे प्रशासक बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विभागीय मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें