फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पटाखा नहीं जलाने की ली शपथ

विज्ञापन
दीपावली पर्व पर पटाखा न जलाने के लिए डीएस कालेज में छात्राओं को शपथ दिलाते प्रबंधक प्रवीण कुमार स - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रतसर (बलिया)। डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज में शुक्रवार को छात्राओं को दीपावली सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प दिया गया। साथ ही साथ दीपावली में प्रदूषण को दूर करने तथा वातावरण को शुद्ध रखने हेतु पटाखे न जलाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचार ‘लोकल फार वोकल’ के तहत दीपावली में इस बार चाइनीज झालरों की जगह मिट्टी से बने दीये जलाकर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उप प्रबंधक डा प्रवीण सिंह ने कहा कि इस बार दीप जलाकर दीपावली मनाये। इस अवसर प्रधानाचार्य पंचानन्द तिवारी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें