फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरों ने 22 मुकुट पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
बेल्थरारोड कस्बा स्थित ठाकुरबारी मंदिर से चोरों द्वारा मुकुट चोरी होने के बाद खाली पड़ी मूर्ति। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। बृहस्पतिवार की शाम चोरों ने ठाकुरबाड़ी में ठाकुर जी की छोटे बड़े 22 मुकुट चुरा लिए। पुजारी महेश दास ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न ठाकुर जी के गर्भ गृह के फाटक का ताला बंद कर चाबी वहीं रख खाना खाने चले गए। इस दौरान चोरों ने पूजा के बहाने पास में रखे चाबी से गर्भ गृह का फाटक खोल दिया तथा एकांत का फायदा उठाते हुए ठाकुर जी की पिंडी पर रखे छोटे बड़े 22 मुकुट चुरा लिए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। जब पुजारी वापस लौटे तो उन्होंने देखा मुकुट गायब है। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसके पूर्व भी चोरों ने कई मंदिरों में दान पात्र का ताला तोड़ के पैसे चुरा लिए थे। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें