फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में दिखा उत्साह

Fri, 29 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 फायर एडवाइजर प्रोजेक्ट सेल निदेशालय सिविल डिफेंस नई दिल्ली के निर्देश पर नगर से सटे अमृतपाली स्थित होली क्रास स्कूल में फायर एंड इवैक्यूएशन ड्रील का आयोजन अगिभनशमन विभाग के तत्वावधान में किया गया। जिसके तहत फायर कर्मियों ने छात्र तथा अध्यापकों को आग से बचाव की जानकारियां दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान पर काल्पनिक आग लगाकर उसमें बचाव का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मौके पर ड्रिल के तहत एक कर्मचारी घंटा बजाकर स्कूल में आग लगने के सूचना से आगाह करता है। आग की सूचना पर छात्र नजदीकी निकास द्वार से निकलकर खुले मैदान में आ जाते हैं। प्रथम तल पर आग में फं से होने के उपक्रम में दो बच्चों को सीढ़ी और रस्सी के सहारे फायरकर्मी नीचे उतारते हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया जाता है। फायर ब्रिगेड कर्मी में फायर ब्रिगेड अधिकारी रामनाथ सिंह, धर्मेश यादव, कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर लिमा ने धन्यवाद ज्ञपित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें