फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रसड़ा-बलिया मार्ग किया जाम

Fri, 07 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा पीजी कालेज के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर रसड़ा-बलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और सरकार तथा महाविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी और कोतवाल पीके मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्राचार्य से वार्ता की।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से बताया कि प्राचार्य ने अधिकांश मांगों को मान लिया है। इसके बाद छात्र शांत हुए और डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त किया।

शुक्रवार को चक्काजाम के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अनोद कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालय के कर्मचारियों और प्राचार्य की उदासीनता के कारण छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं मिल पाई है।

इसके अलावा महाविद्यालय में न तो खेल का सामान है और ना ही कमरे और प्रांगण की सफाई की जाती है। कहा कि महाविद्यालय में साइकल स्टैंड तक नहीं है। इससे साइकल चोरी हो जाती हैं। इसके अलावा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा रंगाई तक नहीं कराई जाती। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आरओ प्लांट अब तक ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें