फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

Mon, 01 Jun 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में अघोषित बिजली कटौती से क्षुब्ध सतीशचंद्र कालेज के छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर में बिजली कटौती की समस्या की गंभीरता दर्शाते हुए उन्होंने इसका निराकरण दस दिन के भीतर किए जाने की मांग की। छात्र नेता आशुतोष पांडेय ने कम से कम 12 घंटे बिजली देने की मांग की।  कटौती की समयसीमा तय करते हुए छह घंटे दिन तथा छह घंटे रात में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। पूर्व अध्यक्ष राहुल कुमार  मिश्र ने कहा कि दुबहर पावर हाउस ओवरलोड के चलते बार-बार जल जाता है। इस फाल्ट को भी यथाशीघ्र सही कराया जाए। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें नहीं माने जाने पर वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें