फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समेत पांच लोगों को पीटा

Sat, 26 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सतीशचंद काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश चौबे के लिए वोट मांगते समय दुबहर थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में कुछ लोगों ने छात्र संदीप पांडेय की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


 बचाव करने गए परिवार के चार अन्य सदस्यों की भी मारापीटा। घायलों को सदर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ नगर केसी सिंह ने छात्र और उनके परिवार के घायल  सदस्यों से पूछताछ की।

जनाड़ी गांव निवासी सतीश चंद काॅलेज का छात्र संदीप पांडेय अपने काॅलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अवनीश चौबे के लिए मत मांगने गांव में निकला था। इस दौरान प्रधानी के चुनाव में रंजिश को लेकर लोगों ने उसे घेरकर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। जहां उसके चाचा राधेकृष्ण पांडेय (26), शिवशंकर पांडेय (35), रमाशंकर पांडेय (40)  तथा मुकेश को भी पीटा गया। सभी  को घायलावस्था में थाने लेकर लोग पहुंचे। कोई सुनवाई नहीं होने पर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उनका उपचार कराया गया।

 सूचना के बाद एडीएम खेमपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य के साथ सीओ नगर केसी सिंह पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पूरी जानकारी लेने के बाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। पीड़ित पक्ष की मानें तो  प्रधानी के चुनाव की रंजिश का बदला छात्रसंघ की चुनाव में निकाला गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें