फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य को बंधक बना छात्रों ने पुतला फूंका

Fri, 27 Feb 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा पीजी कालेज के छात्रों ने शुक्रवार को प्राचार्य डा. आरके उपाध्याय का पुतला मुख्य गेट सामने फूंका और प्राचार्य को घंटों बंधक बनाए रखा। इस दौरान बलिया-लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया गया। इसके चलते सड़क  के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


जाम के दौरान राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार प्रशिक्षु आईएएस अनुज कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने के साथ प्राचार्य को मुक्त कराया। सड़क जाम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष अनोद कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उनके द्वारा छात्र/छात्राओं की समस्याएं नहीं सुनीं जाती और न ही उसका निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है।

उन्हाेंने मांग किया कि मथुरा पीजी कालेज को स्वकेंद्र बनाया जाए। छात्रसंघ के खाते की धनराशि का वितरण बताया जाए। कालेज की रंगाई-पोताई  तत्काल कराई जाए। इस दौरान जर्जर शौचालय के स्थान पर नए शौचालय का निर्माण किया जाए। खेलकूद में आई धनराशि और खर्च का विवरण बताया जाए। 
विज्ञापन


  चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सुजीत बजरंगी, अनुराग गुप्ता, इंद्रजीत यादव, राहुल भारती, विवेक सिंह सेंगर, रामबाबू पहलवान, अभिषेक तिवारी, आशीष कुमार, आकाश दीप, संजीव आनंद, सुनिल यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष आलोक यादव एवं संचालन शैलेश चौरसिया ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें