बलिया। मेगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम चरण में बुधवार को 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल डीवी राना के नेतृत्व में पेंटिग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले के 14 कालेजों के 255 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। अंत में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर टीडी कालेज की कैडेट अन्नू शर्मा ने कहा कि गंदगी के कारण वातावरण दूषित होता है। दूषित वातावरण एवं गंदगी के कारण हम विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित होते है। सरकार ने गंदगी से निजात दिलाने के लिए स्वच्छता अभियान चला रखा है। इसके अलावा प्रत्येक घरों में शौचालय उपलब्ध कराया है, ताकि कोई भी व्यक्ति बाहर शौच करने न जाय। बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं, युवतियां व पुरुष शौचालय होने के बाद भी खेतों में शौच करने जा रहे है। कर्नल डीवी राना ने कहा कि जिले के 14 कालेजों के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर आमजन को स्वच्छता के प्रति संदेश देने का काम किया। कहा कि स्वयं की स्वच्छता व समाज की स्वच्छता से देश स्वत: ही स्वच्छ बन जाता है। देश की स्वच्छता अभ्यिान को हम अपने घर आंगन से प्रारम्भ करने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर सूबेदार मेजर देव बहादुर गुरुंग, नायब सूबेदार विनोद कुमार, एनओ सच्चिदानंद, अखिलेश प्रसाद, सीएचएम विक्रम सिंह, सोमबहादुर, कमल गुरुंग, रामरतन, टोम बहादुर, हवलदार राजेश यादव समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व पीएम की मनाई गई जयंती
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जीराबस्ती में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती बुधवार का मनाई गई। इस दौरान भैयाओं द्वारा व्याख्यान, भजन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर संजय मिश्र, हरेंद्र मिश्र, भैया प्रियांशु, सूर्यजीत यादव आदि मौजूद रहे। उधर, दुबहर क्षेत्र के एसजी पब्लिक स्कूल अडऱा घोड़हरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रभातफेरी व झांकी निकाली गई। इसके अलावा नगर से सटे अगरसंडा गांव स्थित फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रबंधक सुनील यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके व्वक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य आभा पांडेय, राजीव, मलिका खांन आदि मौजूद रही।