फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां पढ़े, कालेज बना है छावनी

Fri, 20 Nov 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश चंद्र कालेज के छात्रों ने छात्रनेता प्रवीण कुमार चौबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी केपी सिंह को पत्रक सौंपा। उन्होंने मांग की कि सत्र की शुरूआत के साथ ही कक्षाओं का संचालन सही तरीके से कराया जाए। ऐसा न होने छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।
विज्ञापन

छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित चौबे ने पत्रक सौंपने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र प्रारंभ होने के बाद अब तक सही तरीके से कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई हैं। इसका बड़ा कारण कालेज में लगभग दो माह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन का विद्यालय में कैंप करना है। पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सतीश चंद्र कालेज को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। छात्रनेता विकास पांडेय लाला ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित है। जबकि आज तक कक्षाएं पूर्ण रूप से संचालित नहीं की गई हैं। छात्रनेता प्रवीण चौबे ने कालेज में पठन, पाठन सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें