फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
छात्रवृत्ति न मिलने के संबंध में विकास भवन के समक्ष धरना देते विभिन्न कालेज के छात्र नेता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 2019-20 के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। छात्रों ने बताया कि सामान्य, पिछड़ा, अनुसूूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रहा है। बताया कि इसका पूरा डाटा समाज कल्याण विभाग के पास नहीं है और जो डाटा उपलब्ध है उसे अग्रसारित नहीं किया गया। कहा कि जिले के कई कॉलेजों के छात्रों की छात्रवृत्ति विभागीय लापरवाही के कारण नहीं मिल सकी है। जब छात्र शिकायत करने के लिए जाते हैं तो किसी भी अधिकारी से बात नहीं होती और ना ही छात्र-छात्राओं की समस्या सुनी जाती है। इस मौके पर पीयूष तिवारी, बृजेश यादव, मुरली, रिशु पांडेय, दीपक यादव, विकी सिंह आदि रहे। अध्यक्षता छात्रनेता सिंटू यादव व संचालन विशाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें