फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया कम कराने उतरे छात्र

Mon, 09 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में डीएम यशवंत राव से मिला और ज्ञापन सौंपा। सवारी गाड़ियों के किराया निर्धारण की मांग की।
विज्ञापन


साथ चेताया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे। इसके बाद छात्रों ने कुंवर सिंह के छात्रसंघ भवन में बैठक की। बैठक में जिला छात्र संघर्ष समिति के संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि डीजल के मूल्य में कई बार गिरावट होने के बावजूद किराया कम नहीं किया गया।

जिले के वाहन स्वामियों ने जनता से मनमाने तरीके से किराया लिया है। कई बार वाहन स्वामियों द्वारा यात्रियों के साथ आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करके उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाता है।
विज्ञापन


इससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन को डीजल के मूल्य के हिसाब से किराए का निर्धारित किया जाना आवश्यक है। अन्यथा की स्थिति छात्र संघर्ष समिति आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए बाध्य होगी।

राकेश सिंह ने कहा कि छह माह में 10 से 15 रुपये तक डीजल व पेट्रोल के दामों में कमी आई है। बावजूद किराए में कमी नहीं की गई है। ऐसे में जनता अपने को शोषित महसूस कर रही है।

इस मौके पर मिथिलेश यादव, आवेद कमर खां, आनंद विक्रम सिंह, अजय तिवारी, वीर बहादुर यादव, लक्ष्मीकांत गुप्ता, आशीष प्रताप सिंह, अविनाश तिवारी, पवन सिंह, कन्हैया उपाध्याय, दिगंबर सिंह, अनूप गुप्त, सोनू कुमार आदि रहे। संचालन छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजित निहाल ने किया।

उधर, सोमवार को छात्रसंघ युवा मोर्चा के सदस्यों ने पेट्रोल और डीजल मूल्यों में गिरावट के बावजूद यात्री किराया कम नहीं होने पर आक्रोश जताया। डीएम को ज्ञापन सौंप डीजल और पेट्रोल के मूल्यों के मुताबिक यात्री किराए में भी कमी की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें