फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका

Thu, 14 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के बैनर तले नगर के तीनों महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने गुरुवार को टीडी चौराहे पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। साथ ही विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


तत्पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा। छात्रों ने त्वरित छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रों के खाते में भेजने की मांग की। मांगों पर विचार नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

छात्रों को संबोधित करते हुए इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के जिला संयोजक रंजीत कुमार निहाल ने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी की लापरवाही, शिथिलता तथा जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण ही जिले में समस्त महाविद्यालयों के अधिकांश छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति तथा फीस प्रतिपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जिसकी वजह से गरीब छात्र धनाभाव के कारण अगली कक्षा में प्रवेश लेने से वंचित होने के कगार पर हैं। इस दौरान रंजीत कुमार निहाल ने ऐलान किया कि छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति 10 दिनों के अंदर नहीं भेजी जाती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में अरविंद गोंडवाना, अजय यादव, जितेंद्र कुमार, चंदन गोंड, बब्लू कुमार, चंदन गोंड, पंकज तिवारी, कृष्ण कुमार, मंटू कुमार, आनंद सिंह, अमित कुमार सा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें