बलिया/रसड़ा/दुबहर। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों ने नगर के सतीशचंद्र कालेज, टीडी कालेज चौराहा तथा कुंवर सिंह चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इसके साथ ही रसड़ा और दुबहर में भी पुतले फूंक कर नारेबाजी की गई।
शहर में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते छात्रनेता अमन तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को पुनः टालने का प्रयास कर रही है। लेकिन वो इस बागी बलिया की मिट्टी को नही जान पा रही , अगर छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित किया जाएगा तो जनपद में आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। छात्रनेता प्रवीण सिंह ने कहा कि जब इस देश मे पंचायत से लोकसभा तक के चुनाव अपने निर्धारित समय पर हो रहे है। तो फिर छात्रसंघ चुनाव को नजर अंदाज़ क्यों किया जा रहा है । जो महाविद्यालय प्रशासन का एक प्रमुख अंग है। इस मौके पर रिंशु पांडेय, राहुल सिंह, अभिषेक पांडेय, सचिन राणा, रोहित कुमार, प्रफुल्ल राज, सौरभ कुमार, अजीत वर्मा, सुजीत तिवारी, सूरज यादव, अभिषेक, सुनील कुमार, राजशेखर, अशोक कुमार, अजीत, रोहित तिवारी, शिवदास कुमार, परहंस सिंह आदि रहे।
दुबहर के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में छात्र संघ बहाली को लेकर शुक्रवार के दिन महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने छात्र नेताओं से जिला प्रशासन का पुतला लेकर आग को बुझा दिया। साहिल प्रताप सिंह, राहुल सिंह, नीरज सिंह, मनीष दुबे, अंकित सिंह, अभय सिंह आदि छात्रनेता मौजूद रहे।
रसड़ा के मथुरा महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर पुलिस-प्रशासन को चकमा देते हुए अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के सामने जिला प्रशासन का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। पुतला दहन की सूचना पर सुबह से ही मथुरा पीजी कालेज में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। छात्रों ने पुलिस को चकमा देकर अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज के सामने पुतला दहन किया। छात्र रवि कुमार, सरफराज अली, अंकित यादव, विशाल कुमार, इमरान, गौरव आदि छात्र मौजूद रहे।