फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने एक्सईएन का फूंका पुतला

Sat, 13 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में हो रही बिजली कटौती से आजिज होकर छात्रसंघ युवामोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को टीडी कालेज चौराहे पर बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंका और विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में एक स्वर में बिजली कटौती की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष भैया अमित सिंह ने बिजली कटौती पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में आमजन का हाल बेहाल हो गया है।

आलम यह है कि शहरी क्षेत्रों में आठ से दस घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे आमजन का जीवन गुजारना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


 टीडी कालेज के छात्रनेता कृष्ण प्रताप यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति मनमानी तरीके से की जा रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

चेताया कि अगर रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो जिला प्रशासन को एक बड़ा आंदोलन झेलने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर अभिजीत तिवारी, विकास तिवारी, दीपक कुमार यादव, रोहित कुमार, अभिषेक गुप्ता, परशुराम यादव, जाकिर हुसैन आदि दर्जनों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें