मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य और छात्रसंघ अध्यक्ष के बीच जमकर कहासुनी हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष विजयानंद सिंह तीन सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य के पास पहुंचे। इस दौरान कालेज में खर्चों का ब्योरा मांगने लगे।
प्राचार्य के इनकार करने पर बात बढ़ गया। दोनों में कहासुनी के बाद छात्र हंगामा करने लगे। इसके बाद कालेज गेट पर ईंट-पत्थर भी चलाए। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
छात्रसंघ अध्यक्ष गुरुवार को समर्थकों के साथ महाविद्यालय पहुंचे। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्राचार्य बीके सिंह को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए महाविद्यालय के विभिन्न मदों के धन के खर्च की जानकारी मांगी। साथ ही प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया और प्रवेश फार्म का दाम 10 की जगह 20 रुपये वसूलने का कारण पूछने लगे।
इस पर प्राचार्य ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसे लेकर लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष सहित साथ के अन्य छात्र नेता भड़क गए और कालेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। साथ ही कालेज गेट के सामने कुछ समर्थकों ने ईंट-पत्थर भी चलाया।
सूचना पर सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत और शहर कोतवाल संदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छात्रों को शांत कराया। इस बाबत महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि छात्रों द्वारा बिना मतलब का हंगामा किया गया। जहां तक कालेज के हिसाब की बात है, तो छात्रसंघ अध्यक्ष को हिसाब लेने का कोई अधिकार नहीं है।
इनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। राजनीति के चक्कर में कोई न कोई बहाना कर कालेज के कार्य को प्रभावित किया जा रहा है।