फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ राजनीति की पहली सीढ़ी

Tue, 02 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ राजनीति की वह पहली सीढ़ी है, जिसके माध्यम से हम देश की राजनीति में भाग लेते हैं। छात्रसंघ से ही हमें समाज के नेतृत्व का अनुभव मिलता है। ये बातें कबीना मंत्री नारद राय ने कही। वह मंगलवार को सतीश चंद्र कालेज में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राय ने कहा कि छात्र राजनीति में मिले अनुभवों को हम एक दूसरे से साझा भी करते हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट में कई ऐसे नेता हैं, जो छात्रसंघ की नर्सरी से पैदा हैं। इस मौके पर सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बाबा भृगु की तपोभूमि में जो सम्मान मिला है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने कहा कि कालेज के  छात्र-छात्राओं ने जो सहयोग दिया है, उसकी बदौलत नेतृत्व करने का अवसर मिला है।  कहा कि छात्र राजनीति से प्रेरणा लेकर उच्च विचारों के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन


समारोह में मंगलवार को कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। इस मौके पर कालेज के पूर्व अध्यक्ष अरविंद चौबे, अनूप तिवारी, शैलेंद्र मिश्र, अंजनी लाल चौबे, मनोज पांडेय, ब्रजेश सिंह गाट, जमाल आलम, मृत्युंजय तिवारी, मृत्युंजय राय, शिवप्रांत सिंह, अर्जुन यादव, विकास पांडेय, आसिफ अली, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें