फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र राजनीति ही पैदा करती है कुशल राजनीतिज्ञ- संग्राम

Tue, 20 Oct 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी  छात्रसभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रानाकुनाल सिंह का स्वागत सपा  कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा  किया गया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव सहित अन्य सपा  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन



समाजवादी  पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा  जिलाध्यक्ष  यादव ने कहा कि बलिया के छात्रों की जिम्मेदारी रानाकुनाल सिंह  को दी गयी। ये पहले से ही पार्टी के लिए कार्य करते रहे और इनको इस  जिम्मेदारी को दिये जाने से निश्चित ही पार्टी में युवाओं की सहभागिता  बढ़ेगी, संगठन मजबूत होगा। कहा कि छात्र राजनीति से कुशल राजनीतिज्ञ पैदा  होते है।

 छात्रसंघ भी राजनीतिज्ञों को पैदा करने की नर्सरी मानी जाती है।  ऐसे में सामजवादी पार्टी ने समाजवादी छात्रसभा की विंग स्थापित कर युवाओं  को राजनीति में आने का मौका दिया है। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि राना कुनाल सिंह पहले से ही युवाओं के नेता हैं।
विज्ञापन


 इनके नेतृत्व में पार्टी को नई राह मिलेगी। समाजवादी छात्रसभा के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्रों की मर्यादा  पर आंच नही दी जाएगी। छात्रों के हक-हकूक के लिए हमेशा से लड़ा हूं और आगे  भी लड़ता रहूंगा। प्रदेश के मुखिया ने जो हमें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी  है उसकी मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करूंगा।

 जल्द ही पूरे जिले  में संगठन का विस्तार किया जाएगा और जनपद के हर महाव़िद्यालयों में पार्टी  अपना प्रत्याशी भी उतारेगी। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि रंजीत चौधरी,मनन दूबे, शक्ति सिंह, दिलीप सिंह,  नंदगोपाल गुप्ता, सुभाष यादव, रामविचार यादव, अजीत कुमार यादव,  हरेंद्र कुमार, अटल बिहारी, अनूप यादव आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें