बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी बाग में छात्रनेताओं की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान छात्रनेताओं ने कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ शहर कोतवाल पर लगे अभद्रता के आरोप पर विचार-विमर्श किया।
ज्ञानेन्द्र पांडेय ने कहा कि वरिष्ठ छात्रनेता के साथ दुर्व्यवहार और अब तक बलिया कोतवाल के निलंबन ना करने के कारण छात्रनेताओं में भारी आक्रोश है। गांधीवादी एवं संवैधानिक तरीके से विगत 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कमलेश सिंह सुखन ने कहा कि जनपद में किसी भी विद्यार्थी नेताओं पर पुलिसिया उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी नेता शहर कोतवाल के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। इसके बाद भी यदि जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन का व्यापक असर होगा। कहा कि अकारण जिला प्रशासन किसी भी विद्यार्थी नेताओं को परेशान नहीं करेगा। बैठक में रूपेश चौबे, आलोक कुंवर, राणा कुणाल, प्रवीण सिंह, सतीश उपाध्याय, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कुंवर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव एवं संचालन टीडी कॉलेज के छात्रनेता प्रवीण सिंह ने किया।