फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भिक्षाटन कर छात्रनेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में मंगलवार को छात्रनेताओं ने नगर में में भिक्षाटन कर विरोध किया। इस दौरान छात्रनेताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर से भिक्षाटन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि आज भिक्षाटन किया गया है और कल बूट पोलिस किया जाएगा। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि जब तक दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक समिति द्वारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर अविनाश सिंह नंदन, श्वेता तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष तिवारी, हैप्पी सिंह, आदित्य सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें