फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मांगों को लेकर छात्रनेताओं का धरना आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छात्र नेताओं का बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी बाग में मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिड टर्म और बीटीसी के पेपर सभी महाविद्यालयों में चल रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति हमेशा से छात्रसंघ छात्रहित के मुद्दों पर लड़ता है। छात्रों के पेपर को मद्देनजर रखते हुए किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। बुधवार से शहीद पार्क चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने तीन दिवसीय धरना दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू को जेल भेज कर छात्रों को आवाज उठाने से जिला प्रशासन नहीं रोक सकता है। कहा कि हम छात्रों का आंदोलन तब तक चलेगा जब तक सतीश चंद्र कालेज के शिक्षक को बर्खास्त कर उसे जेल भेजने तक चलेगा। कहा कि सतीशचंद्र कालेज में छात्र/छात्राओं का अवैध रुप से वसूला गया पैसा महाविद्यालय तत्काल छात्र-छात्राओं को वापस करें। अन्यथा हम लोगों का आंदोलन दिन प्रतिदिन और उग्र होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें