बलिया। छात्रनेता से दुर्व्यवहार का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर कोतवाल प्रवीण सिंह के निलंबन की मांग को लेकर जिले भर से आए छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित एडीएम सीमा पांडेय को ज्ञापन सौंपा और कोतवाल के निलंबन की मांग की।
इसके बाद छात्रों का काफिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर कूच कर गया। वहां अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय सिंह बिसेन के साथ हुए दुर्व्यवहार पर शहर कोतवाल को निलंबित करने एवं मामले की जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग किया। छात्रों के अचानक उमड़े हुजूम से कुछ देरे के लिए एसपी कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।
इसके पूर्व, छात्र नेताओं ने चंद्रशेखर उद्यान में एकत्रित हुए और वहां बैठक की। इसमें छात्रों ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बातों को रखने का अधिकार है। इसे शहर कोतवाल पुलिसिया रौब दिखाकर दबाना चाहते हैं। मामले में कोतवाल के निलंबन होने तक आंदोलन नहीं रुकेगा। बैठक में जैनेंद्र पांडेय, रूपेश चौबे, अमित दुबे, आलोक कुंवर, उपेंद्र यादव, अविनाश सिंह, सिंटू यादव, तेज प्रताप सिंह, आकाश मिश्रा, विवेक सिंह, प्रवीण सिंह, विक्की, राकेश यादव, आशुतोष ओझा, मोहित चौधरी, अभिनव सिंह, आशुतोष राय बंटी, अदालत सिंह, प्रियव्रत सिंह, ब्रजेश यादव, मुरली, अमरेश सिंह, सिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।