फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत फोटो लगाकर आईडी बनाने पर युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। बिहार के तीन युवक एक लड़के की पिटाई कर उसकी साइकिल बाइक पर लेकर जा रहे थे। बाइक सवार युवकों को नरहीं पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए एक युवक ने बताया कि मोबाइल पर मेरी फोटो लगाकर आईडी बनाकर कर मैसेज भेज रहा था। मना करने आया तो मारपीट करने लगा। इसके बाद हम लोगों ने भी उसकी पिटाई कर दी और उसकी साइकिल लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

नरहीं गांव निवासी गुलशन पासवान (18) पुत्र पप्पू पासवान दोपहर साढ़े तीन बजे नरहीं कारों मार्ग पर साइकिल से गया था। बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और कहासुनी होने के बाद तीनों ने गुलशन की पिटाई कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल और साइकिल बाइक से लेकर चलते बने। जब इसकी सूचना लोगों को हुई तो समझ में आया कि मामला लूट का है। इसकी सूचना नरहीं पुलिस को दी। कुछ युवक भी बाइक से पीछा करने लगे। चूंकि आरोपी बाइक पर साइकिल लेकर जा रहे थे। इसलिए भरौली गोलंबर पर पकड़ लिए गए।
इधर, घायल गुलशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया गया। गुलशन ने बताया कि मैं उनको पहचानता नहीं हूं। इसलिए लोग लूट की घटना मान बैठे। जब तीनों युवकों को नरहीं थाने लाया गया तो पूछताछ की गई तो बक्सर निवासी एक युवक ने बताया कि अपने मोबाइल में मेरा फोटो लगाकर आईडी बनाकर मैसेज भेज रहा था। मना करने पर भी नहीं मान रहा था। इसलिए मारपीट हुई है। नरहीं थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि मामला फोटो आईडी का था। पहले दोनों में मारपीट हुई थी। इसके बाद तीनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें