फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परीक्षा में कम नंबर आने से आहत छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के बेदुआ मां अम्बा काॅलोनी में बुधवार को इंटर की परीक्षा में कम नंबर आने से छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। मौत की खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन

बांसडीहरोड़ थाना के भुइली गांव निवासी मनोज पांडेय के पुत्र अजय पांडेय (18) वर्ष इंटर का छात्र था। वह शहर के बेदुआ मोहल्ले में मां अम्बे काॅलोनी में स्थित आवास में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार को यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आया, जिसमें अजय को 51 प्रतिशत नंबर मिले थे। कम नंबर मिलने से आहत होकर अजय रात में कमरे में पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों का फोन न उठाने पर बगल के लोगों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। अजय पांडेय का शव फंदे से लटका मिला। नौवजान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां व छोटी बहन का रोते-रोते बुरा हाल था। बहन दिव्याजंली पांडेय ने की मानें अजय परीक्षा में कम नंबर मिलने से दुखी था। वह अकेले रहता था, कभी-कभी हमलोग आते थे। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें