फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्रा की डंपर की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
नगरा कस्बा में डंफर की चपेट आने से कमरौली गांव निवासी मृतका कविता। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
नगरा। बेल्थरा रोड मार्ग के जीप स्टैंड पर शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से कविता कुमारी 19 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजा व डंपर चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। करीब तीन घंटे शव सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर दो घंटे बाद पहुंचे नायब तहसीलदार उदय रत्ना ने परिजनों से वार्ता कर मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कमरौली गांव निवासी अरविंद यादव की पुत्री कविता कुमारी कस्बा स्थित जयप्रकाश महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की क्लास कर सहेलियों के साथ पैदल साइकिल से घर लौट रही थी। नगरा बाजार से बेल्थरारोड की तरफ जा रहे डंपर ने साइकिल में टक्कर मारी दी, टक्कर के बाद पिछला चक्का की चपेट में आने से कविता की मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक कुछ देर आगे पेट्रोल पंप पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। कविता चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद घर वालों का रो-रो कर हाल बेहालज है। पिता अरविंद यादव का बेसुध हो गए। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें