फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात को छात्र कर्फ्यू का ऐलान

Fri, 04 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को चक्काजाम कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं जिला पंचायत के संचालन समिति के सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह का अनशन कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कई कालेजों के छात्र जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उनका समर्थन किया। इस दौरान नागेंद्र बहादुर ने सात सितंबर को छात्र कर्फ्यू और आम हड़ताल का ऐलान किया। इसके लिए आह्वान किया।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए समिति के जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन में पुलिस का उत्पीड़न जनतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। कानून को ताक पर रखकर बिना वारंट किसी के घर में प्रवेश कर अभद्रता करना पुलिस के जनविरोधी और कानून विरोधी चरित्र का जीता जागता उदाहरण है।

टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि बलिया की जनतांत्रिक आंदोलन की गौरवमयी परंपरा रही है, इसको लाठी डंडे के जोर पर दबाया नहीं जा सकता। जब तक मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। कुंवर सिंह महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि दमन और उत्पीड़न की भट्ठी में तपकर बलिया का छात्र आंदोलन परिपक्व और जुझारू हुआ है।
विज्ञापन


आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए कम होगी। अनशन स्थल पर निर्णय लिया गया कि उनकी मांग एसपी और कोतवाल के निलंबन के साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई, सतीश चंद्र कालेज के छात्रों की मांगें पूरी करने की है।

मांगें जल्द नहीं मानी जातीं हैं तो सात सितंबर को छात्र कर्फ्यू और आम हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर राणा प्रताप, मिथिलेश यादव, किशन प्रताप सिंह, जावेद कमर खां, सुजीत सिंह परिहार, रमाकांत, आनंद विक्रम सिंह, राणजीत कुमार निहाल, ब्रह्मानंद, पवन सिंह, उपकेंद्र कुमार सिंह आदि रहे। अध्यक्षता कुंवर सिंह को छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें